Punjab News: नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नंगल। Punjab News: पंजाब और हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण नंगल फ्लाईओवर के कार्य को जल्द पूरा करने के लिए राज्य के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने निर्णय लिया है कि इस संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए वह हर सप्ताह बैठक कर समीक्षा बैठक करेंगे।

पंजाब राज्य सचिवालय में नंगल फ्लाईओवर की प्रगति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंस ने कहा कि यह प्रोजैक्ट पहले से ही निर्धारित समय से काफी पीछे चल रहा है जिस कारण इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वही नंगल शहर के व्यपार को भी काफी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, पंजाब, उत्तर रेलवे के अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और ठेकेदार बैठक में उपस्थित थे। बैठक के दौरान, उपस्थित अधिकारियों ने इस परियोजना के पूरा होने में देरी के विभिन्न कारणों के बारे में जानकारी दी। परियोजना में देरी के पीछे सबसे बड़ा कारण रेलवे विभाग द्वारा दी जाने वाली मंजूरी में देरी और इस योजाना में उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता संबंधी संस्था द्वारा दी जाने वाली मंजूरी है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

इस अवसर पर बैंस ने रेल अधिकारियों से अपील की कि यह परियोजना पहले ही अपने निर्धारित समय से काफी पीछे चल रही है, जिसके लिए वे नंगल फ्लाईओवर परियोजना के संबंध में शीघ्र स्वीकृति प्रदान करें, ताकि लोगों को हो रही समस्याओं का समाधान किया जा सके।

उन्होंने रेल अधिकारियों से अपील की कि यदि इस परियोजना को लेकर केंद्र सरकार से कोई मंजूरी मिलने में कोई दिक्कत आ रही है तो इसे उनके संज्ञान में लाया जाए ताकि वे इस बारे में केंद्र सरकार से संपर्क कर सकें।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *