Punjab News: श्री हरमंदिर साहिब में 4 बम की सूचना से मचा हड़कंंप, निहंग समेत 5 राउंडअप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के पास किसी जगह पर चार बम होने की खबर मिलते ही पुलिस ने रात डेढ़ बजे सारे प्रदेश में अलर्ट कर दिया। दस बम निरोधक दस्ते देखते ही देखते पुलिस लाइन से श्री हरमंदिर के आसपास के इलाकों में चैकिंग करने के लिए पहुंच गए। सुबह चार बजे तक चप्पा चप्पा छान लिया गया, लेकिन बम कहीं नहीं मिले।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस की साइबर टीम उस मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रही थी जिस नंबर ने पुलिस के कंट्रोल रूम पर यह जानकारी दी। सुबह पांच बजे पुलिस ने एक निहंग (20) सहित चार नाबालिग को हिरासत में लिया है। पता चला है कि आरोपितों ने शरारत करने के नजरिए से पुलिस के कंट्रोल रूम पर यह संदेश दिया था।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक पुलिस के कंट्रोल रूम पर रात डेढ़ बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से किसी ने सूचना दी कि श्री हरमंदिर साहिब के आसपास के इलाकों में चार बम छिपाकर रखे हैं। अगर पुलिस में हिम्मत है तो वह होने वाले इन चार धमाकों को रोक ले। इसके बाद आरोपित ने फोन काट दिया।

कंट्रोल रूम पर बैठी टीम ने आरोपित को कई बार वापस काल की. लेकिन उसने नहीं उठाई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जानकारी सीपी नौनिहाल सिंह को दी। बस कुछ ही देर में पुलिस लाइन से बम निष्क्रिय करने की दस टीमें श्री हरमंदिर साहिब की तरफ रवाना हो गईं। हालांकि तक तक सारे पंजाब में रैड अलर्ट जारी किया जा चुका था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

पुलिस को आशंका थी कि बम लगाने वाले पंजाब भर में छिपे हो सकते हैं। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में पहुंच कर बमों को तलाश करने का प्रयास शुरू किया। लेकिन साइबर सेल उस व्यक्ति की तलाश में थी जिसने कॉल की थी। सुबह तक पुलिस को ना तो बम मिला और ना ही बम रखने वाले। सुबह पांच बजे पता चला कि काल करने वाला आरोपित श्री हरमंदिर साहिब के पास बांसा वाला बाजार में रहते है और उसने चोरी के मोबाइल से पुलिस को यह जानकारी दी है।

इसके बाद पुलिस ने सुबह पांच बजे आरोपित के घर से उसे धर लिया। पता चला है कि काल करने वाला बीस साल का निहंग है और उसकी इस शरारत में आसपास के चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। नाबालिगों के परिवार के सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *