Firing in Amritsar: पूर्व पार्षद के बेटे की गुंडागर्दी, घर में घुसकर युवक को मारी गोली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Firing in Amritsar: पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर गोलियां चलीं। फायरिंग में एक युवक गंभीर घायल हुआ है, जिसे अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घटना की CCYV फुटेज को कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल से भी गोलियों के खोल व बुलेट बरामद की है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

घटना बीती रात 11 बजे लोहगढ़ की है। पीड़ित परिवार घर के बाहर बैठा हुआ था। सुरजीत सिंह ने बताया कि रात 11 बजे पूर्व पार्षद का बेटा अभि नशे की हालत में वहां आया। आते ही दानिश से तू-तू मैं-मैं शुरू कर दी। सभी ने बीच बचाव किया और झगड़े को सुलझा आरोपी अभि को घर भेज दिया।

कुछ समय बाद ही अभि हथियार व दो साथियों को लेकर घर के बाहर दोबारा आ गया। आते ही उसने सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दी। तकरीबन 7 राउंड फायर हुए। जिनमें से एक गोली मामा के घर आए गुरप्रीत गोपी की छाती पर जा लगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

पीड़ित परिवार तुरंत गोपी को उठा अस्पताल ले गया। फिलहाल उसे अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत दयनीय बनी हुई है। 72 घंटे के लिए उसे ICU में सुपरविजन में रखा गया है।

एसएचओ रोबिन हंस ने बताया कि फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी में युवक फायरिंग करते साफ दिख रहे हैं। घटनास्थल से भी गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है, जल्द ही आरोपी को पकड़ अगली कार्रवाई की जाएगी।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *