Punjab News: CM मान ने विपक्षी एकता पर किया जबरदस्त वार, सिद्धू-मजीठिया ने शायराना अंदाज में दिया जवाब, पढ़ें तीनों नेताओं की मजेदार Tweet

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में विपक्षी दलों की सर्वदलीय बैठक के बाद सोशल मीडिया में राजनीति युद्ध छिड़ गया है। पिछले दिनों जालंधर में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शायराना अंदाज में वार किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल समेत अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिए बगैर तंज कसा तो उस पर नवजोत सिंह सिद्धू और मजीठिया ने पलटवार करने में देरी नहीं लगाई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

विपक्षी दलों की बैठक में एक दूसरे के धुर विरोधी रहे नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया गले मिलने को लेकर चर्चा में हैं। इस बैठक को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान, नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया आपस में भिड़ गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, “जब जनरल डायर को रोटियां खिलाने वाले, धार्मिक स्थानों पर टैंक चढ़ाने वाले, गुरू साहिब जी की बेअदबियां करवाने वाले, देश को धर्म के नाम पर लड़वाने वाले, किसान विरोधी कानून बनाने वाले, स्मगलरों को गद्दियों पर बिठाने वाले, बात-बात पर ताली ठुकवाने वाले, शहीदों की यादगारों में पैसे कमाने वाले हों इकट्ठे, इसको कहते हैं एक थाली के चट्टे-बट्टे।”

मजीठिया ने किया पलटवार

बिक्रम मजीठिया ने लिखा, “शहीदों की यादगारों पर राजनीति चमकाने वाले, दरबार साहिब पर हमले के लिए जिम्मेदार परिवार को गले लगाने वाले, गुरु घरों पर धारा 144 लगाने वाले, टल्ली होकर जहाज से निकाले जाने वाले, मां और बच्चों की झूठी कसम खाने वाले, सिख नौजवानों पर एनएसए लगाने वाले, सुरक्षा वापस लेकर सिद्धू मूसेवाला को मरवाने वाले, लॉरेंस बिश्नोई की इंटरव्यू करवाने वाले, एसवाईएल के जरिए हरियाणा को पानी की गारंटी दिलवाने वाले, पंजाब को दिल्ली के रिमोट से चलाने वाले, पंजाब के सिर 45000 करोड़ का कर्जा चढ़ाने वाले।”

सिद्धू भी कूदे मैदान में

वहीं, नवजोत सिद्धू ने लिखा, “जब लोकतंत्र को विजिलेंस तंत्र बनाने वाले, दिल्ली के इशारे पर पंजाब को पियादा बन रिमोट कंट्रोल के साथ चलाने वाले, पंजाब के माफिया से कमिशन लेकर सुरक्षा कवच पहनाने वाले, मीडिया को विज्ञापनों के लालच में नचाने वाले, पंजाब पर कर्ज पर कर्ज चढ़ाने वाले, केंद्र सरकार के साथ सौदा कर पंजाब को गिरवी रखने वाले, पंजाब के अमन को राजनीतिक मनसूबों में उलझाने वाले, झूठ बेच कर फोके ऐलानों के पुलिंदें बनाने वाले।”

VIDEO- महिला कांग्रेस ने PM Modi को सुनाई खरी खोटी



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *