Gold-Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में उछाल, जाने अपने शहर के रेट

Daily Samvad
3 Min Read
GOLD
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आज भी सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में हल्का उछाल देखने को मिला है। ताजा अपडेट हुई कीमतों के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि शुक्रवार को 60,270 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

image credit: google.com
image credit: google.com
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 55,300 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके साथ ही आपको बता दे कि चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है यह 73,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। शुक्रवार को चांदी की कीमत में 72,788 प्रति रुपए किलो थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना की कीमत 0.72 प्रतिशत गिरकर 1,955.50 डॉलर प्रति औंस है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

चांदी भी करीब 0.72 प्रतिशत गिरकर 23.58 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है। इस हफ्ते आरबीआई की मौद्रिक नीति कमेटी की बैठक के फैसले और फेड द्वारा ब्याज दर पर एलान से सोना-चांदी की कीमत प्रभावित हो सकती है।

आज के कारोबारी सत्र में गोल्ड की कीमत में 183 रुपये की गिरावट देखने को मिली है और यह 59,425 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एमसीएक्स पर अगस्त के कॉन्ट्रैक्ट में 14,530 लॉट्स का कारोबार हुआ है।

VIDEO- महिला कांग्रेस ने PM Modi को सुनाई खरी खोटी



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *