Happy Environment Day: पिम्स ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Happy Environment Day: पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकस साइंसिज (पिम्स) में डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा, डा. एच.के चीमा, डा. तानिया मोडगिल, डा. रवजीत कौर, डा. रजनीश कुमार,डा. सतपाल,डा. सर्बजीत सिंह, डा. जसविंदर कौर और डा. यशी बांसल ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

इस अवसर पर रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है, जहां हम मनुष्य, पशु पक्षी, पौधे निवास करे हैं। इसके ही पर्यावरण के संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस हर साल जून को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जमीन बारिश का 50 प्रतिशत पानी सोख लेती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के साथ लगते शहर में दो गुटों में गोलीबारी, 2 गंभीर घायल

शहरी क्षेत्रों में जहां हम अपने आस पास जमीन को पक्का करते हैं वहां बारिश का पानी मात्र 10 से 15 प्रतिशत ही जमीन सोख पाती है। बाकी का बारिश का पानी बह जाता है। इसलिए पानी की बर्बादी को रोकने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अपनाना जरूरी है। हमें प्रदूषण से पर्यावरण को बचाना होगा। पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाना होगी।

डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा, ने कहा कि आज जरूरत है पर्यावरण को बचाने की। ग्लोबल वार्मिंग के कारण आज सब कुछ बदलगया है। लोग कई बिमारियों से घिरे हुए हैं। लोगों की दिनचर्या खराब हुई है। उन्होंने कहा कि पिम्स में ऐसे मौकों पर समारोहों का आयोजन कर लोगों को जागरुक किया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि पिम्स धुम्रपान निषेध स्थान है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

क्योकि धुम्रपान से खुद के साथ दूसरों को भी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि पिम्स में रियायती दरों पर लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई औऱ बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण प्रदुषित होता जा रहा है। खराब हवा लोगों का दम घोंट रही हैं। लोग इस आबोहवा से सांस, ह्रदय और फेफड़ों की बिमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *