Hemkund Yatra: श्री हेमकुंड साहिब में टूटा ग्लेशियर, बर्फ गिरने से महिला तीर्थयात्री की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तराखंड। Hemkund Yatra: श्री हेमकुंड साहब से एक बहुत ही दुखद समाचार सामने आ रहा है। बता दें कि श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के दौरान ग्लेशियर गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। ग्लेशियर टूटने से यात्रा पर जा रही महिला बर्फ के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

हालांकि ITBP, SDRF, NDRF की टीमों ने ग्लेशियर के नीचे फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इस महिला को नहीं बचाया जा सका। बता दें कि भारी बर्फबारी के कारण श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है। गौरतलब है कि हर साल लाखों श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाते हैं और यह यात्रा भी काफी कठिन मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

श्री हेमकुंड साहिब के पास पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बर्फबारी और बारिश के कारण यात्रा भी रोक दी गई थी। रविवार को हेमकुंड साहिब पगडंडी के पास ग्लेशियर टूटने से एक महिला बर्फ के नीचे दब गई थी। सोमवार की सुबह ITBP, SDRF, NDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर मृत महिला का शव बरामद किया। इससे पहले रविवार को 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

VIDEO- महिला कांग्रेस ने PM Modi को सुनाई खरी खोटी



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *