Jalandhar News: जालंधर में कैबिनेट मंत्री की गाड़ी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में कैबिनेट मंत्री की गाड़ी पर शरारती तत्वों द्वारा हमला किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की गाड़ी के आगे चल रहे पायलट वाहन पर ईंटें फेंकी गईं है। बताया जा रहा है कि यह हमला देर रात किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

मीडिया से हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री का काफिला जब गुरु रविदास चौक के नजदीक पहुंचा तो रात 12:45 बजे के करीब एक कार में सवार युवकों ने कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की गाड़ी के आगे चल रहे पायलट वाहन पर ईंटें बरसा दीं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 3 युवक सवार थे, जो नशे में धुत थे।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

इतना ही नहीं मामला शांत होने के बाद जब मंत्री वडाला चौक के पास अपने घर पहुंचे की तरफ निकल पड़े तो यह युवक कार लेकर उनके घर के बाहर आ गए।जिसके बाद युवकों ने फिर उनके घर के आगे शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद थाना-6 की पुलिस मंत्री के घर के बाहर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।

VIDEO- महिला कांग्रेस ने PM Modi को सुनाई खरी खोटी

Wrestlers Protest | Jalandhar की महिला कांग्रेस ने PM Modi को लेकर यह क्या कह दिया | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *