Weather Latest Update: 4 दिन में 10 डिग्री चढ़ा पारा, बारिश का अनुमान, जानिए पंजाब में कैसा रहेगा मौसम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Latest Update: बारिश थमने के बाद पंजाब में पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है। पिछले चार दिनों में तापमान में 10.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 6 जून को पंजाब के कई शहरों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

हालांकि इससे तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी। इसके बाद 10 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर पूरे पंजाब पर पड़ेगा। इसके चलते कुछ शहरों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। समराला में रविवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे पंजाब में सबसे अधिक है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

अमृतसर में 37.2 डिग्री, लुधियाना में 35.7 डिग्री, पटियाला में 37.3 डिग्री, पठानकोट में 37.1 डिग्री, बठिंडा में 35.2 डिग्री, फरीदकोट में 38.6 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 35.9 डिग्री, फिरोजपुर में 37.1 डिग्री और रोपड़ में 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री का उछाल देखा गया। हालांकि, यह सामान्य के करीब ही रहा। बलाचोर में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इससे कुछ शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार भी जा सकता है। अभी के लिए, हीट वेव काम नहीं करेगा। सोमवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। 6 जून को पंजाब के कुछ शहरों में बारिश की संभावना है।

VIDEO- महिला कांग्रेस ने PM Modi को सुनाई खरी खोटी



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *