Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण, जानिए किसका कारोबार तो किस राशि वाले का स्वास्थ्य रहेगा उत्तम

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 718 शब्द|📅 07 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार है। तारीख 7 जून 2023। राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलेगा और कुछ राशियों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा।

बता दें कि आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन 7 जून रात्रि 09 बजकर 50 मिनट पर होगा और इसी समय से पंचमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार आज के दिन कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत भी रखा जाएगा। आइए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए पार्टनर सहयोगी लोगों का साथ मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने किसी साथी या जानकर के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। संभलकर रहें और वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवारिक मतभेद से आप दूर रहें। कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप मानसिक तनाव परिवारिक कलह की वजह से परेशान नजर आएंगे। पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया डिसीजन अभी सोच-विचार कर लेने की जरूरत है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। व्यापार में अपनो के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें, लेकिन परिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारीवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *