Bajrangbali Puja: हनुमान जी की पूजा महिलाएं भी कर सकती हैं, बस इन बातों को रखना होगा ध्यान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 08 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Bajrangbali Puja: बजरंगबली यानि हनुमान जी (Hanuman Ji)। राक्षसी ताकतों का वध करने वाले हनुमान जी को हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। हनुमान जी की पूजा करने से दुख, रोग, संकट और विपदा दूर होती है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं, इसलिए महिलाओं को उनकी मूर्ति का स्पर्श किए बिना पूजा करनी चाहिए। बजरंगबली हर उम्र की महिला को मां समान ही मानते हैं। इसलिए महिलाओं को उनके सामने सिर भी न झुकाना चाहिए। बस उन्हें दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

हनुमान जी की पूजा के समय महिलाओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह हनुमान जी पर जल अर्पित न करें, और न ही उनके चरण स्पर्श करने चाहिए। अगर किसी महिला ने 9 हनुमान जी के व्रत रखने का अनुष्‍ठान किया हो और बीच में उसे पीरियड्स हो जाएं तो यह अनुष्‍ठान टूट जाता है। इसलिए महिलाओं को हनुमान जी का व्रत नहीं रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

महिलाओं को पूजा के दौरान न ही हनुमान जी को वस्त्र चढ़ाने चाहिए और न ही सिंदूर चढ़ाना चाहिए। महिलाओं का हनुमान जी को जनेऊ अर्पित करना भी शुभ नहीं माना जाता। हनुमान जी को कुछ भी अर्पित करना है तो वह वस्तु उनकी मूर्ति के सामने रख दें।

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसे समय पर महिलाओं को भगवान हनुमान जी को याद भी नहीं करना चाहिए वरना भगवान नाराज हो जाते हैं। महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ नहीं करना चाहिए।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब, कहा- आपके पिता दूसरी शादी कर बदलाव नहीं लाते तो आप दुनिया में नहीं आते, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *