Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को व्यापार में मिलेगा लाभ, नौकरी में भी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 738 शब्द|📅 10 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार है। तारीख 10 जून 2023। आज के राशिफल में सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। बता दें कि आज के दिन कुछ राशियों को व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलेगा और कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में सतर्क बरतने की आवश्यकता है।

आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का समापन 10 जून दोपहर 02 बजकर 01 मिनट पर होगा और इसी समय से अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार आज के दिन मासिक कालाष्टमी व्रत भी रखा जाएगा। आइए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यापार-व्यवसाय में आपको आज अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिलेंगे। अपने पार्टनर से आपका वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में तनाव बना रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप आज खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आपको अपने परिवार व इष्ट मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप किसी कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। कोई नया व्यापारिक संबंध आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका मानसिक तनाव व उलझनों से भरा रहेगा। आप परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर बेहद परेशान रह सकते हैं। आपका मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप स्वास्थ संबंध में सतर्क रहें। व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई नया काम आज शुरू न करें। आपको परिवार में मतभेद के कारण पैतृक संपत्ति से वंचित होना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप प्रसन्न रहेंगे। एक नई ऊर्जा से आज ओतप्रोत रहेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में पुराना कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू कर सकते हैं। आप आज कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते है। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपका कोई पुराना रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा और पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। इस समय व्यवसाय में परिवर्तन करना आपको नुकसान दे सकता है। कोई बड़ी राशि किसी को उधार न दें नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी बड़ी परेशानी में भी उलझ सकते हैं। आपके विरोधी वर्ग से आपको व्यवसाय-व्यापार आदि में नुकसान होगा। कोई नया काम आज आप शुरू न करें। परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। वाहन आदि के चलाते समय सावधान रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप स्वास्थ्य में आज आपको सुधार दिखेगा। आप आज अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। न्यायालय पक्ष में आपको विजय मिलेगी। व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आप नया व्यापार-व्यवसाय आज शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी साझेदारी आज आपकी हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में परिवार व समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, आपको परेशान कर सकती है। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका कोई बड़ा काम आज रुक सकता है। वाद विवाद से स्वयं को दूर रखे।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *