Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत के दिन करें भगवान शिव और नंदी की पूजा, घर खुशियों से भर जाएगा, जाने कब है प्रदोष व्रत

Daily Samvad
4 Min Read
Lord shiv
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 482 शब्द|📅 11 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Pradosh Vrat 2023: भारतीय सनातन पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत मनाया जाता है। इस प्रकार 15 जून को आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। इस दिन देवों के देव महादेव संग जगत जननी आदिशक्ति मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन विधि विधान से शिवजी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। इस व्रत को स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं। अतः प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

प्रदोष व्रत के दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। आसान शब्दों में कहें तो खुशियों से झोली भर जाती है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन ये 3 चीजें जरूर घर ले आएं। आइए जानते हैं-

नंदी की प्रतिमा

अगर आप देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन चांदी के नंदी घर ले आएं। सनातन धर्म में भगवान शिव के साथ नंदी की भी पूजा-उपासना की जाती है। इस समय साधक अपनी इच्छा नंदी के कान में बोलते हैं। अतः प्रदोष व्रत के दिन चांदी के नंदी की प्रतिमा घर जरूर लाएं। वास्तु जानकारों की मानें तो घर पर चांदी के नंदी रखने से पैसे की कभी कमी नहीं होती है। घर पर लाने के बाद विधिवत पूजा करें। इसके पश्चात, नंदी को तिजोरी में रख दें।

एक मुखी रुद्राक्ष

अगर आप शिव जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन घर पर एक मुखी रुद्राक्ष जरूर ले आएं। सनातन धर्म में एक मुखी रुद्राक्ष का विशेष महत्व है। कहते हैं कि एक मुखी रुद्राक्ष घर पर रखने से घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है। धर्म पंडित की सलाह लेकर पूजा गृह में एक मुखी रुद्राक्ष स्थापित कर सकते हैं। आप चाहे तो गले में भी धारण कर सकते हैं। इससे बुरी टला जाती है।

महामृत्युंजय यंत्र

धार्मिक मान्यता है कि महामृत्युंजय यंत्र के जाप से समस्त प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही शारीरिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। इस मंत्र के जाप से मृत्यु भी टल जाती है। अतः प्रदोष व्रत के दिन महामृत्युंजय यंत्र घर पर जरूर ले आएं। इसके बाद विधिवत पूजा गृह में स्थापित करें। इस उपाय को करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *