Aaj Ka Rashifal: मीन और मकर राशि वालों के संपर्कों से मिल सकता है लाभ, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

Daily Samvad
8 Min Read
Daily Horoscope

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: राशिफल में आज यानी 16 जून 2023 ( 16 June 2023 Horoscope), शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में मुनाफा मिलेगा और कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि का समापन 16 जून सुबह 08 बजकर 32 मिनट पर होगा और इसी समय से त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज के दिन मासिक शिवरात्रि व्रत भी रखा जाएगा। आइए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य में आज आपको राहत महसूस होगी। आप कोई बड़ा कार्य व्यापारिक क्षेत्र में आज शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। नए संबंध बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप कार्य की अधिकता के कारण अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई बना बनाया काम आपका बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी लोग कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न करेंगे। व्यापार आदि में आपको हानि उठानी पड़ती है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी विवाद की स्थिति में आप फंस सकते हैं। परिवार में किसी अपने का साथ बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाहन आदि चलाएं तो सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया समझौता या डील आज ना करें। व्यापारिक क्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में सभी लोगों का सहयोग मिलेगा पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका समान रहेगा। स्वास्थ्य में आ रही गिरावट में आज आपको लाभ महसूस होगा। आप कोई विशेष कार्य करना चाह रहे हैं, जिसके लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया मकान या प्रॉपर्टी आदि आप खरीद सकते हैं। परिवार में पत्नी-पुत्र आदि का सहयोग मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नया ऑफर आपको मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। कोई नया प्रोजेक्ट आप कार्यक्षेत्र में शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। समाज परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आप शारीरिक व मानसिक तौर से परेशान रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान मिल सकता है। व्यापार क्षेत्र में आप अभी नया कार्य शुरू ना करें, हानि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आप किसी समस्या में उलझ सकते हैं। आपकी कोई धनराशि खो सकती है। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका अपने सहयोगियों से कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन अशांत रहेगा और कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न होगी। अभी कोई नया कार्य शुरू ना करें। नौकरी वर्ग वालों को अधिकारियों से अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार के लोगों का विरोध सहन करना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कोई पुराना कार्य जिसे करने का आप सोच रहे हैं। वह कार्य पूर्ण होगा किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार क्षेत्र में बाधाएं दूर होंगी या नए समझौते संबंध स्थापित होंगे। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप कोई नया समझौता कर सकते हैं। किसी नए कार्य का सोच रहे हैं। वह कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मन शांत रहेगा, लेकिन वाद-विवाद से दूर रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे, जिस कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें और व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम भी ना उठाएं। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। विरोधी वर्ग से सतर्क रहें परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी बरतें। पैसे आदि के लेनदेन में सतर्कता रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और वाहन आदि में सावधानी रखें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में कोई नया कार्य अभी शुरू ना करें या बड़ा लेनदेन अभी ना करें। परिवार में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा, मित्रों से आर्थिक सहायता मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और कोई नया कार्य कार्यक्षेत्र में आपको मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपको विशेष पदोन्नति मिल सकती है। नौकरी वर्ग वालों के लिए अपने अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

Punjab की Bhagwant Mann सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश | AAP नेताओं ने किया पर्दाफाश |  Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *