Aaj Ka Rashifal: आज से गुप्त नवरात्रि शुरू, सभी राशियों के लिए कैसे रहेगा आज का राशिफल

Daily Samvad
8 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,023 शब्द|📅 19 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। राशिफल में बताया गया है कि आज यानी 19 जून 2023 (19 June 2023 Horoscope) सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। वहीं सप्ताह के पहले दिन कुछ राशियों को मानसिक तनाव सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी, जिसे हिन्दू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन 19 जून सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर होगा और इसी समय से द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। आइए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने किसी परिचित का दुखद समाचार आपको मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि संभाल कर चलाएं। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ बिगड़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे और किसी विशेष कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी हो सकती है। कोई नया वाहन या भवन आप खरीद सकते हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। पत्नी और बच्चों से संबंध मधुर होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज के दिन आप कहीं बाहर की यात्रा पर जाएं तो सावधानी बरतें। वाहन आदि से दुर्घटना का योग बन सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आप व्यर्थ की भागदौड़ में परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आज आप नया कार्य शुरू न करें। अपने पार्टनर से वाद-विवाद ना करें। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। किसी बात को लेकर भाई-भतीजे से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपके संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार से आपका मन दुखी हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। पत्नी से संबंध बिगड़ भी सकते हैं। परिवार में किसी अनहोनी की सूचना से आप परेशान रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता अर्जित होगी, वहीं परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। नया वाहन, भवन या प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी पारिवारिक लड़ाई झगड़े में आप उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपनों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बहुत बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन आप नकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए खुद को महसूस करेंगे। किसी अपने के दुर्व्यवहार से आपका मन अशांत रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। न्यायालय पक्ष में पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें। परिवार में संपत्ति को लेकर भाई भतीजे से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाहते हैं, उसमें अवरोध आएगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। मानसिक व शारीरिक तौर से आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आप नया कोई कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। आज आप नया कोई कार्य शुरू करना चाहते हैं तो शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश आज आप कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति में आज आपको हिस्सा मिल सकता है। जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन आप मानसिक तनाव या शारीरिक थकावट से परेशान रह सकते हैं। आज आप अपने किसी परिचित को खो देने के कारण दुखी रहेंगे। परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। आज आपको अपनों से धोखा मिल सकता है। परिवार में अपनों से संबंध भी बिगड़ सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलाने में भी सतर्कता बरतें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *