डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: राशिफल में बताया गया है कि आज यानी 20 जून 2023 (20 June 2023 Horoscope), मंगलवार का दिन सभी राशियों के मिला-जुला रहने वाला है। कुछ राशियों को आज के दिन राशियों को अपने जीवन में उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज आप कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान मानसिक पीड़ा को आज आप महसूस कर सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में चल रहे काम में अवरुद्ध आएगा। कोई नया कार्य इस समय शुरू ना करें। परिवार में संपत्ति को लेकर बात विवाद की स्थिति बन सकती है। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार ना दे, नहीं तो हानि उठानी पड़ेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज के दिन आप परिवार के साथ रिश्तेदार आदि के घर जा सकते हैं। कोई नया संबंध परिवार में तय हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई बड़ी साझेदारी आप अपने मित्रों के साथ शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने परिजनों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज के दिन न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको विजय प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष पराजित होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सामाजिक, राजनीतिक व पारिवारिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। किसी विशेष कार्य की सिद्धि के लिए आप स्वजनों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। नया भवन या वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा से दो-चार होना पड़ेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्वजनों के कारण बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। इस समय कार्यक्षेत्र में बदलाव करना आपके लिए हानिकारक होगा। परिवार में आज आप किसी अपने को खो सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। किसी पारिवारिक विवाद के कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें नहीं तो चोट लग सकती है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में अपनों के व्यवहार से आपका मन दुखी हो सकता है। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश अभी ना करें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जिस कार्य के लिए आप कई दिनों से परेशान हैं। आज आपका वह कार्य पूरा हो सकता है। न्यायालय पक्ष में आपको विजय मिलेगी। बड़ा लेन-देन साझेदारी आज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर अपने मित्रों के साथ जा सकते हैं। नौकरी में प्रयास कर रहे व्यक्तियों को आज कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों के स्वजनों के सहयोग से आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें, क्योंकि परिवार में भाई-भतीजे के बीच में मतभेद बढ़ सकते हैं। मन में अज्ञात भय बना रहेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा बहुत दिन से चले आ रहे खराब स्वास्थ्य में आज आपको लाभ दिखाई पड़ेगा पत्नी के स्वास्थ्य मैं गिरावट महसूस करेंगे व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है सोचे हुए कार्य में बाधा उत्पन्न होगी नया व्यापार शुरू करने इस समय आपके लिए उचित नहीं रहेगा परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है बात विवाद से आप दूर रहें वाणी पर संयम रखें कोई बड़ा निवेश कार्यक्षेत्र में आज ना करें
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज आप किसी कार्य विशेष के लिए है लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि से सतर्क रहें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। आज आप पर मिथ्या दोष लग सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित या परेशान हो सकते हैं। परिवार में अपनों से पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भूमि या भवन आदि में बड़ा निवेश आज आप सोच विचार कर करें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज का दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज आप जिस कार्य की सोच रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में आ रहा अवरोध भी आज दूर होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार के नए मार्ग खुलेंगे। परिवार में मांगलिक व धार्मिक कार्य का योग बनेगा। किसी अपने की शादी का योग बन सकता है। नया भवन, मकान आदि खरीद सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा देने वाला है। जमीन संबंधी विवाद में आपको विजय मिलेगी। न्यायालय पक्ष में आपका वर्चस्व बनेगा। विरोधी परास्त होंगे। व्यापार क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपको लाभ प्राप्त होगा। आप अपना निजी कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ आज आप समय बिताएंगे। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नया कोई वस्तु खरीद सकते हैं। वाणी पर संयम रखें स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका मन किसी आशंका से भरा रहेगा। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी विशेष कार्य के लिए आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अड़चन आ सकती है। परिवार में किसी अपने प्रिय व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप पैतृक संपत्ति के विवाद में उलझ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और वाहन आदि चलाने में सतर्कता रखें।