Aaj Ka Rashifal: राशिफल में आज, मेष समेत इन राशियों को रहना होगा अलर्ट

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 804 शब्द|📅 26 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल में आज यानी 26 जून 2023 (26 June 2023 Horoscope Today), सोमवार का दिन सभी राशियों के मिला-जुला रहने वाला है। कुछ राशियों को आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इन क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना अधिक है।

बता दें कि आज आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का दुर्गाष्टमी व्रत जा रहा है। मान्यता है कि आज के दिन माता दुर्गा की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन 27 जून रात्रि 02 बजकर 04 मिनट पर होगा और इसी समय से नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। आइए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप नया काम शुरू करें तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आप को काम में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में नए संबंध बनेंगे। अपनो से सहयोग मिलेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी अपने के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप आपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से आज आप दूर रहे नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी बड़ी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि के चलाने से सतर्क रहें। आप नया कोई काम आज शुरू न करें। किसी कार्य में बड़ी रकम न इन्वेस्ट करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परंतु साझेदारी सोच-विचार कर करें। कोई बड़ा निर्णय आज आप कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना हो तो आज पहल कर सकते हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी परिचित का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवारिक सदस्यों से मतभेद उत्पन्न होंगे। व्यापार में मंदी देखने को मिलेगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। आज कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप नया काम शुरू न करें। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति को आज आप खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप साझेदारी में नुकसान उठा सकते हैं। आपका धन व्यर्थ के कामों में खर्च होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है। जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें। किसी कार्य विशेष के कारण संबंधियों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में नया निवेश या नई साझेदारी सोच-विचार कर करें। कर्मचारी वर्ग का अपने अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *