Kamal Haasan: प्रभास-दीपिका पादुकोण की ‘प्रोजेक्ट के’ में होंगे कमल हासन, अमिताभ बच्चन ने किया स्वागत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 26 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Kamal Haasan: फिल्ममेकर नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म ‘प्रोजेक्ट K’ (Project-K) घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। देखने लायक सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी लीड रोल्स में हैं। ये तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक वैजयंती मूवीज द्वारा बनाई गई है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

अब नए अपडेट में पता चला है कि कमल हासन ने फिल्म में आने और एक खास रोल करने का फैसला किया है। कमल हासन के ‘प्रोजेक्ट के’ में शामिल होने से यह अब तक की सबसे बड़ी कास्टिंग कूप वाली फिल्म बन गई है। अमिताभ ने वीडियो शेयर कर कमल का स्वागत किया है। इसकी पुष्टि करते हुए Kamal Haasan ने एक ऑफिशल बयान में कहा, ’50 साल पहले जब मैं डांस असिस्टेंट और असिस्टेंट डायरेक्टर था।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

तब प्रोडक्शन सेक्टर में अश्विनी दत्त का नाम छाया हुआ था। हम दोनों 50 साल बाद एक साथ आ रहे हैं। हमारी अगली पीढ़ी का एक शानदार निर्देशक इस पद पर है। मेरे सह कलाकार प्रभास और दीपिका भी उसी पीढ़ी में से हैं। मैं अमित जी के साथ पहले भी काम कर चुका हूं। फिर भी हर बार यह पहली बार जैसा ही लगता है। अमित जी अपने आप को नया रूप देते रहते हैं। मैं Project K का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *