Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों के लिए रहेगा उतार-चढ़ाव, वाद-विवाद से बचें, जाने पं. भागीरथ भूषण से अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 748 शब्द|📅 28 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: आज यानी 28 जून 2023 (28 June 2023 Horoscope Today), बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज मेष और कर्क राशि सहित कुछ कुछ राशियों को वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें स्वास्थ्य व आर्थिक मामले में लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का समापन 29 जून सुबह 03 बजकर 18 मिनट पर होगा और इसी समय से एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। आइए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। मन अशांत रहेगा। किसी अपने को आप खो सकते हैं। आपका किसी पुराना विवाद फिर से सामने आएगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आप आज कोई नया काम शुरू करें तो सावधानी बरतें। चोट लग सकती है इसलिए वाहन आदि संभालकर चलाएं। आपनो से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आप विरोधी वर्ग से सावधान रहें। कोई काम बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आप विरोधियों का सामना करेंगे। आपका अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई रूका हुआ काम पूरा होगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप संभलकर रहें। अपनो से वाद विवाद हो सकता है। आप वाणी पर संयम रखें, आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। किसी परिचित से कोई बड़ी मदद मिल सकती हैं। आप किसी काम में निवेश कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप नया काम शुरू कर रहे हैं तो लाभ होगा। नए काम में अपनो का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। पत्नी से वाद-विवाद होगा। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति से आप विवाद न करें और किसी कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आप किसी नई जगह परिवार के साथ घुमने जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप नया वाहन या मकान इत्यादि खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपका रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा आज आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप कोई वाद-विवाद में न पड़ें। वाणी पर संयम रखें। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि संभलकर कर चलाएं। आज आपका कोई काम विशेष बन सकता है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आपका कोई विशेष कार्य आज बिगड़ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपनों का साथ मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय में आज कोई बड़ा काम आपके हाथ आएगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी बरतें। पैसे आदि के लेनदेन में सतर्कता रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और वाहन आदि में सावधानी रखें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में कोई नया कार्य अभी शुरू ना करें। यह बड़ा लेनदेन अभी ना करें परिवार में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहायता मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। कोई नया काम शुरू न करें। वाहन संभलकर चलाएं। व्यर्थ के काम में धन खर्च होगा और आपका मन अशांत रहेगा। किसी विशेष काम के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *