Petrol-Diesel Price: इन शहरों में फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Petrol-Diesel Price: राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके साथ ही कुछ शहरों में ईंधन की कीमत में भी बदलाव हुआ है। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। WTI कच्चा तेल 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 71.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इसके साथ ही ब्रेंट कच्चा तेल 0.09 प्रतिशत गिरकर 76.46 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। जिन शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है उनमें नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, पटना समेत अन्य राज्य शामिल हैं। नई दिल्ली में 6 जून 2023 को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में भी पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 102.65 रुपये और डीजल की कीमत 94.25 रुपये पर स्थिर रही।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे बढ़कर 96.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे सस्ता होकर 96.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 89.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 13 पैसे की तेजी के साथ 96.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे की तेजी के साथ 89.63 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 43 पैसे बढ़कर 97.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 42 पैसे बढ़कर 90.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है। गुरुग्राम में पेट्रोल 20 पैसे सस्ता होकर 96.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे महंगा होकर 89.72 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल 76 पैसे बढ़कर 107.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 48 पैसे बढ़कर 94.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *