Friendship Day 2023: देश में आज मनाया जा रहा है नेशनल बेस्ट फ्रेंड्स डे, प्यार भरे संदेश भेजकर दें इस दिवस की शुभकामनाएं

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Friendship Day 2023: आज देश में नेशनल बेस्ट फ्रेंड दिवस मनाया जा रहा है। जिंदगी में एक दोस्त का ही ऐसा रिश्ता है जो हम खुद चुन सकते है। दोस्त अगर अच्छा हो तो जिंदगी बेहद आसान हो जाती है। लाइफ में एक बेस्ट फ्रेंड होना बेहद ज़रूरी है। दोस्त वह होता है जिससे हम बिना सोचे समझे कुछ भी बोल सकते है कुछ भी अपनी बात उससे शेयर कर सकते है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

आज 8 जून को देश में बेस्ट फ्रेंड डे मनाया जा रहा है। दोस्ती का रिश्ता बहुत खास होता है। यह रिश्ता भले ही खून से ना जुड़ा होता है लेकिन एहसासों से जुड़ा होता है। इसलिए सबसे अधिक मजबूत होता है। बच्चा परिवार से बाहर जैसे ही निकलता है, अपने ही जैसे अन्य बच्चों के संपर्क में आता है और उनके साथ को पसंद करने लगता है। इसी को दोस्ती कहते हैं। दोस्त सुख दुःख में हमारा साथ देता है।

एक अच्छा दोस्त एक मार्गदर्शक भी होता है। दोस्ती के इसी अहम रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए दुनिया में दोस्ती दिवस मनाया जाता है। 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस और अगस्त के पहले रविवार को भारत में फ्रेंडशिप डे का जश्न मनाते हैं। हालांकि एक और खास दिन दोस्तों के नाम होता है, जिसे नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे के रूप में मनाते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

हर वर्ष 8 होने को नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे मनाया जाता है। क्या आप जानते है कि लाइफ में बेस्ट फ्रैंड होने के भी कई तरह के फायदे होते है। जी है एक अच्छा दोस्त और सच्चा दोस्त शाररिक और मानसिक हेल्थ को फायदा पहुंचाता है लेकिन पर यह ध्यान रखने योग्य बात भी है कि आप जब भी दोस्त चुने अच्छे चुने और ऐसे चुने की जिन पर भरोसा कर सकें।

ऐसे भेजे दोस्त को संदेश

दोस्ती का रिश्ता अनमोल होता है।
दोस्त दिल के सबसे करीब होता है।
सच्चा दोस्त मिलना आसान नहीं होता
मिल जाए तो जीवन भर साथ देता है।                     

दोस्ती गजब की चीज होती है,
मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है।
जिनको मिलता है जिंदगी में दोस्त का साथ
समझ लो कि जन्नत उनके बिल्कुल करीब होती है।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *