Indira Gandhi Assassination: कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी पर भारत का रुख, विदेश मंत्री जयशंकर ने दी चेतावनी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Indira Gandhi Assassination: 4 जून को कनाडा के ब्रैम्पटन में एक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाती झांकी प्रदर्शित की गई। इस झांकी में दो सिख गनमैनों को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री को गोली मारते दिखाया गया। झांकी में ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के सिख विरोधी दंगों के बैनर भी थे। यह इसमें खिस्तानी नारे भी लगाए जा रहे था।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

31 अक्टूबर 1984 को नई दिल्ली में इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। बता दें कि ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर सिख समुदाय में गुस्सा था, जिसके चलते इंदिरा गांधी के सिख गनमैनों ने कुछ महीने बाद उनकी हत्या कर दी थी। अब इस झांकी का हर तरफ विरोध शुरू हो गया है। कनाडा के भारत में राजदूत ने भी कड़ी आपत्ति दर्ज की है।

इसके साथ नहीं विदेश मंत्री जयशंकर का बयान भी सामने आया है उन्होंने कहा मुझे लगता है कि इसमें एक बड़ा मुद्दा शामिल है और स्पष्ट रूप से हमें वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठना होगा। मुझे लगता है कि ये एक बड़ा मुद्दा है कि क्या कनाडा अपनी जमीन अलगाववादियों, चरमपंथियों, हिंसा की वकालत करने वाले लोगों को दे रहा है। मुझे लगता है कि यह रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है और विशेषकर कनाडा के लिए तो बिल्कुल सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

वहीँ कनाडा के राजदूत कैमरन मैके ने भी इस मामले पर अपन बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एक कार्यक्रम की रिपोर्ट से मैं स्तब्ध हूं, जिसमें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाया गया था। कैमरन ने कहा कि नफरत या हिंसा के महिमा मंडन के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है। वह इन सारी गतिविधियों की कड़ी निंदा करते हैं।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *