Inter Miami: लियोनल मेसी ने किया अमेरिका का रुख, एमएलएस क्लब इंटर मियामी में शामिल होने के लिए तैयार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Inter Miami: लियोनल मेसी (Lionel Messi) अमेरिका की फुटबॉल लीग मेजर लीग सॉकर की टीम इंटर मियामी में शामिल हो सकते हैं। मेसी का अनुबंध फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मन के साथ 30 जून को खत्म हो जाएगा। मेसी ने शनिवार को लीग वन में क्लेरमोंट फुटबॉल क्लब के खिलाफ पीएसजी (पेरिस सेंट जर्मन) के लिए अपना आखिरी मैच खेला।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेसी को सऊदी लीग से इतिहास में सबसे ज्यादा रुपए का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने वो ऑफर स्वीकार नहीं किया। बार्सिलोना क्लब भी मेसी की वापसी की राह तलाश रहा था। हालांकि, डेविड बेकहम की टीम इंटर मियामी और मेसी ने करार को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। फुटबॉल जगत में बुधवार को कई और ट्रांसफर हुए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

रियल मैड्रिड छोड़ने के बाद बेंजेमा ने अल-इतिहाद के साथ 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। 2 साल के दौरान उन्हें एक सीजन के लिए अल इतिहास 1,768 करोड़ रुपए देगा। माना जा रहा है कि फ्रांस के एनगोलो कांटे के साथ भी अल इतिहाद ने करार कर लिया है। उन्हें अल इतिहाद ने 883 करोड़ रु. में खरीदा है। वहीं, बेंजेमा की गैरमौजूदगी को पूरा करने के लिए रियल मैड्रिड ने डॉर्टमंड के साथ 910 करोड़ रुपए का करार किया।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *