Punjab News: 14 जून को जेपी नड्डा होशियारपुर में व 18 जून को अमित शाह गुरदासपुर में करेंगे रैली- जीवन गुप्ता

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को पंजाब में जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर 1 जून से 30 जून तक राज्य में शुरू किए गए ‘महा-जनसंपर्क अभियान’ के तहत समूचे पंजाब में भाजपा कार्यकर्त्ता सुदूर स्थित घरों तक के दरवाजे खटखटा कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इसी कड़ी में पंजाब में केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा हर जिले में पत्रकारवार्तायें आयोजित करके केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न संसदीय सीटों पर रैलियाँ आयोजित कर भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं द्वारा एनडीए सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष पेश किया जा रहा है।

जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा होशियारपुर लोकसभा संसदीय सीट पर रैली के माध्यम से 14 जून 2023 को तथा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरदासपुर संसदीय सीट पर 18 जून 2023 को रैली कर केंद्र की द्वारा एनडीए सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष पेश करेंगें।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

इस अवसर पर भाजपा पंजाब की लीडरशिप भी उपस्थित रहेगी। जीवन गुप्ता ने सभी को इन रैलियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भी आह्वान किया। जीवन गुप्ता ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र सरकार के शासनकाल में भारत ने कितनी तरक्की की है और क्या-क्या उपलब्धियाँ हासिल की हैं, इसका पूरा ब्यौरा इन दोनों रैलियों के माध्यम से जनता को दिया जाएगा।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *