Weather Today: हिमाचल जाने का प्लान है तो जान लीजिए वहां के शहरों के मौसम का हाल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, शिमला। Weather Today: गर्मी की छुट्टियों में हिमाचल की वादियों में घूमने का मन बना रहे हैं, तो इस खबर को जरूर पढ़ लें। क्योंकि देश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। हिमाचल प्रदेश का मौसम भी लगातार बदल रहा है। इससे हिमाचल जाने से पहले वहां के मौसम का हाल जरूर पढ़ लें।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

हिमाचल के ज्यादातर भागों में धूप खिली रही। कई इलाके में शाम को अचानक कई क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। कुल्लू के आनी, दलाश व आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से भारी तबाही हुई है। वहीं, दोपहर तक अच्छी धूप खिलने से सभी शहरों के तापमान में 5 डिग्री तक उछाल दर्ज किया गया।

चंबा में सबसे ज्यादा 4.4 डिग्री के उछाल के बाद अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री पहुंचा। इस साल जून महीने में प्रदेश के 12 शहरों का पारा 30 डिग्री पार हो गया है। धूप खिलने के बाद मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। इससे वीक-एंड पर मनाली, शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, नारकंडा, कुफरी, कसौली इत्यादि पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आमद भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

12 जून से मौसम फिर करवट बदलेगा और दोबारा बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 9 से 11 जून तक प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर ही हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से गर्मी और बढ़ेगी।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *