Virat Kohli: WTC Final में खराब प्रदर्शन के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर विराट कोहली, इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Virat Kohli: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 469 रन पर आउट कर दिया, लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के खिलाफ भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

कप्तान रोहित शर्मा (15) और शुभमन गिल (13) के आउट होने के बाद विराट कोहली से उम्मीदें थी, लेकिन कोहली (14) ने भी सभी को निराश किया। इसके बाद कोहली ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद स्टार बल्लेबाज को डगआउट में साथियों के साथ खाना खाते और बातचीत करते हुए देखा गया, जोकि ट्रोलर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

कुछ ट्रोलर्स ने आरोप लगाए कि भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच हो रहे फाइनल मैच को लेकर कोहली गंभीर नहीं हैं, जिसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने नकारात्मक टिप्पणी करने वालों को एक अलग अंदाज में जवाब दिया।

विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी लेखक मार्क मैनसन की पंक्ति को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आपको अन्य लोगों की राय की जेल से खुद को मुक्त करने के लिए नापसंद होने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *