Punjab News: डिफॉल्टर राइस मिल्लरों के खिलाफ सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम, लागू होगी यह नीति

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की आर्थिकता के साथ जुड़े हर एक मामले के प्रति बेहद संजीदा पहुँच अपना रही है। इसी के मद्देनज़र डिफॉल्टर राइस मिल्लरों के सभी बकाए के निपटारे के लिए एक मुश्त निपटान नीति (ओ.टी.एस.), 2023 लाने संबंधी आज यहाँ खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों बारे मंत्री लाल चंद कटारूचक के साथ इस बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

विभाग के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में सेक्टर 39 स्थित अनाज भवन में हुई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि यह नीति सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई जाएगी, जिसके बाद इसको मंजूरी के लिए वित्त विभाग (एफ.डी.) के पास भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

इस अवसर पर मंत्री को बताया गया कि लगभग 1885 चावल मीलों की तरफ ब्याज समेत 11917 करोड़ रुपए की राशि बकाया है। मंत्री ने आगे कहा कि पिछली नीति 2019-20 में, जिन मामलों का निपटारा नहीं हुआ था, उनको एप्लीकेशन फीस भर कर इस नयी स्कीम में अप्लाई करने का विकल्प दिया गया है।

इस मौके दूसरों के अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, डायरेक्टर घनश्याम थोरी, ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अंजुमन भास्कर और अजयवीर सिंह सराओ उपस्थित थे।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *