Ward Bandi in Jalandhar: जालंधर के 85 वार्डों के नक्शे जारी, निगम मुख्यालय में किए गए डिस्पले, कोई भी देख सकता है नक्शे, पढ़ें कौन सी गली, कौन सा मोहल्ला व कालोनी किस वार्ड में…

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Ward Bandi in Jalandhar: जालंधर नगर निगम की वार्डबंदी का ड्राफ्ट फाइनल हो गया है। नक्शे नगर निगम में आ चुके हैं। नए नक्शे मेयर के कांफ्रेंस रूम में लगाए गए हैं। इसे लेकर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेयर के कांफ्रेंस रूम में एक बड़ा नक्शा रखा गया है। इसमें हर वार्ड का नक्शा है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने बताया कि सरकार ने नए वार्डों का नक्शा भेजा है। इसे मेयर के कांफ्रेंस रूम में डिस्पले किया गया है। इसे लेकर अफसरों और मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई है। इस नक्शे में हर वार्ड का नक्शा है, जिसे पूर्व पार्षदों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और वेलफेयर सोसाइटी सहित तमाम शहरवासी यह नक्शे देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आपको बता दें कि इस बार नगर निगम के चुनाव 85 वार्ड में होने हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 16 महीने से नगर निगम चुनाव का इंतजार हो रहा है। जहां वर्ष 2017 में नगर निगम हाउस का कार्यकाल खत्म होने से तीन महीने पहले ही नए हाउस का चुनाव हो गया था।

पुराने कच्चे ड्राफ्ट के अनुसार तैयार नक्शे बने

अकाली-भाजपा सरकार के चुने हुए हाउस का कार्यकाल खत्म होने के बाद जनवरी महीने में कांग्रेस में अपने वाले हाउस को शपथ दिलाई थी। वार्डबंदी के जिस कच्चे ड्राफ्ट को मई में डी-लिमिटेशन बोर्ड के सामने रखा गया था। उसी के अनुसार नक्शे डिस्प्ले किए गए हैं। इसके लिए नेताओं से मौजूदा वार्ड के नक्शे को लेकर एतराज और सुझाव लिए जाएंगे। फिर इनके आधार पर बदलाव संभव है।

ये है पुराना ड्राफ्ट, पढ़ें वार्ड जनरल, कौन हुआ रिजर्व

  • जनरल वार्ड – 2, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 28, 30, 32, 38, 42, 46, 48, 50, 56, 58, 60, 64, 66, 70, 72, 76 व 82
  • महिला रिजर्व वार्ड- 1, 11, 17, 19, 21, 25, 27, 29, 31, 33, 35, 37, 39, 49, 51, 53, 59, 61, 63, 65, 67, 69, 71, 73, 77, 79, 81, 83 व 85
  • SC रिजर्व वार्ड – 4, 26, 34, 36, 40, 44, 54, 62, 68, 74, 78, 80 व 84
  • SC महिला रिजर्व वार्ड – 3, 5, 7, 9, 13, 15, 41, 43, 45, 47, 55, 57 व 75
  • BC रिजर्व वार्ड – 23 और 25

पढ़ें कौन सी कालोनी और मोहल्ला किस वार्ड में होगा, पूरी लिस्ट

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *