Rahul Gandhi Birthday: 53 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगाए गए बधाई वाले पोस्टर

Daily Samvad
3 Min Read
Rahul Gandhi
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rahul Gandhi Birthday: देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 19 जून 2023 को 53 साल के हो गए। आज राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। हमेशा से ही राहुल गांधी अपने बयानों से राजनीतिक उथल-पुथल मचाते रहते हैं।

19 जून 1970 को राहुल गांधी का जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपने शुरुआती बचपन के दिन भारत के राजनीतिक केंद्र दिल्ली और हिमालय की घाटी और शिवालिक के बीच स्थित देहरादून शहर में बिताए। इसमें कोई संदेह नहीं है कि राहुल गांधी उस दिग्गज परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिन्होंने भारतीय राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले राहुल गांधी बचपन से ही अपने पिता राजीव गांधी और अपनी दादी इंदिरा गांधी के बेहद करीब थे। राहुल गांधी बचपन से ही अपनी दादी इंदिरा गांधी के बेहद करीब थे, लेकिन सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्होंने अपनी दादी को खो दिया। बता दें कि 31 अक्टूबर 1984 को दिल्ली में इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी।

राहुल गांधी ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद 1989 में उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन सुरक्षा कारणों से आगे की पढ़ाई के लिए यूएस चले गए। सिक्योरिटी कारणों से राहुल को 1991 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और फ्लोरिडा के रोलिन्स कॉलेज में एडमिशन लिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने साल 1994 में आर्ट्स से ग्रेजुएशन और 1995 में कैम्ब्रिज यूनवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की डिग्री ली। राहुल गांधी ने साल 2004 में राजनीति में एंट्री ली। 2004 में पहली बार अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा। तब उन्होंने एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। 2009 में उन्होंने दूसरी बार यहां से लोकसभा चुनाव जीता। तब उन्होंने 3.70 लाख वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann ने खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *