BJP Worker: भाजपा वर्कर की जमकर पिटाई, पुलिस ने कपड़े फाड़े, VIDEO वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबाद। BJP Worker: हरियाणा के जिला फ़रीदाबाद में गदपुरी में आज हुई भाजपा की गौरवशाली भारत रैली में पार्टी के बुजुर्ग कार्यकर्ता को पुलिस कर्मियों द्वारा पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग BJP सरकार के सुशासन के दावे की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

बता दें कि पुलिसकर्मियों ने न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि बुजुर्ग कार्यकर्ता के कपड़े फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता लेखराम ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह 50 साल से पार्टी के लिए कार्य कर रहा है। वह आज गौरवशाली भारत रैली में स्टेज पर जाने की कोशिश कर रहा था।

लेखराम के अनुसार, पुलिस कर्मियों ने उसे रोका और विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस पिटाई का शिकार हुए लेखराम ने रो-रो कर अपनी आपबीती मीडिया को सुनाई और वहीं जमीन पर बैठ गए। लेखराम ने आरोप लगाया कि न केवल उसके साथ मारपीट की गई, बल्कि उसका पैसों से भरा पर्स भी निकाल लिया।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसके बाद मीडिया को जुटते देख और रैली स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता लेखराम का हंगामा बढ़ता देख कर आनन -फानन में पुलिस कर्मियों ने लेखराम को उठाकर पुलिस की गाड़ी में डाल दिया और ले गए, ताकि मीडिया को इसकी भनक न लगे और कार्यकर्ताओं में रोष न फैले।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *