Holiday: भारतीयों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर न्यूयॉर्क के स्कूलों में रहेगी छुट्टी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। Holiday: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर है। न्यूयॉर्क के स्कूलों में अब दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि दिवाली के मौके पर न्यूयॉर्क शहर में स्कूल बंद रहेंगे। असेंबली सदस्य जेनिफ़र राजकुमार और भारतीय समुदायों ने इस छुट्टी के लिए बहुत संघर्ष किया।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जेनिफर न्यूयॉर्क राज्य प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल ने दिवाली पर छुट्टियों से संबंधित एक विधेयक पारित किया है। अब से इस दिन स्कूलों में हमेशा छुट्टी रहेगी। जेनिफर ने कहा कि न्यूयॉर्क समेत पूरे अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

दिवाली उनका सबसे बड़ा त्योहार है इसलिए इस दिन की छुट्टी को कानून में शामिल किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी, इसलिए 2024 में पहली बार स्कूल में एक दिन की छुट्टी होगी। पिछले महीने अमेरिकी संसद में दिवाली की छुट्टियों को लेकर एक बिल पेश किया गया था। अमेरिकी सांसद ग्रेस मेंग ने यह बिल अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *