Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा रुका हुआ धन, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: आज यानी 01 जुलाई 2023 (01 July 2023 Horoscope Today), शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ ऐसी हैं जिन्हें रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन 01 जून रात्रि 11 बजकर 01 मिनट पर होगा और इसी समय से चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। आइए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज के दिन आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। कोई विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। इन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद भी हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार ना दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे और पत्नी से विवाद हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि को चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना की भी संभावना है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज ना लें, साथ ही नया कार्य शुरू ना करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे गए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। परिवार में पत्नी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

CM Bhagwant Mann ने Sukhbir Badal की खोल दी पोल | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar