Shri Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना

Daily Samvad
2 Min Read
Amarnath Yatra
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 01 Jul 2023

डेली संवाद जम्मू। Shri Amarnath Yatra: इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शिव भक्तों का पहला जत्था शनिवार को पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हो गया है। गांदरबल के उपायुक्त श्यामबीर ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बालटाल में मुख्य आधार शिविर से 62 दिवसीय तीर्थयात्रा को हरी झंडी दिखाई। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ख्याल रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आपको बता दें कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित बालटाल वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए दो मार्गों में से एक है। दूसरा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम का मार्ग है। गौरतलब है कि यात्री बेस कैंप से करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर तक 12 किमी की यात्रा करेंगे। यात्रियों की सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

यात्रा को लेकर अधिकारियों ने बताया कि अब तक तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। बालटाल और पहलगाम सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि नई सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। यह तीर्थयात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *