Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा असर, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जाने आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 800 शब्द|📅 08 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: आज यानी 08 जुलाई 2023 (08 July 2023 Horoscope Today), शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। हिन्दू धर्म में राशिफल का विशेष महत्व है। ज्योतिष विद्वान ग्रहों की चाल व स्थिति से भविष्यफल का आंकलन करते हैं।

राशिफल के अनुसार, आज कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य या आय के क्षेत्र में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि का समापन 08 जून रात्रि 09 बजकर 51 मिनट पर होगा और इसी समय से सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में जिस कारण आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आ शुरू न करें। कोई बड़ी रकम उधार किसी को न दें। परिवार में अपने से संबंध मधुर रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नई पार्टनरशिप शुरू कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते है। परिवार में किसी की शादी विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न दिखाई पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बड़ा डिसीजन आज न लें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार मे उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में अपनो से मतभेद हो सकते है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें। वाद-विवाद से बचें। परिवार में आपसी कलह हो सकती है। व्यापार में नया जोखिम न लें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम या नई साझेदारी शुरू कर सकते है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए काम की कार्य योजना बन सकती हैं। आपका परिवार आपके हर निर्णय में साथ होगा। नया कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आपके स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहें हैं तो आपको विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता हैं। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती हैं। आपका मन अशांत रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मन अध्यात्म की और रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

Video- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *