Aaj Ka Rashifal 20 July 2023: आज इन राशियों को कारोबार में हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 20 July 2023: आज यानी 20 जुलाई 2023 दिन गुरुवार है। राशिफल के अनुसार (Horoscope Today) आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में आज आप गिरावट महसूस करेंगे। वहीं कुछ राशियां ऐसे हैं जिन्हें, मित्रों व रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

पंचांग के मुताबिक आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूर्ण रात्रि तक रहेगी और इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका भागदौड़ भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। साथ ही परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। जिस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम आज ना उठाएं। परिवार में अपनों से मतभेद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन आपके व्यर्थ के कामों में निकल सकता है। आपके सोचे हुए कार्य में अवरोध उत्पन्न होगा। काम ना होने से मन अशांत रहेगा। मौसम के हिसाब स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आप गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में अपनों से वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। सभी से संबंध मधुर होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयासरत हैं। किसी व्यक्ति विशेष के माध्यम से आज आपका वह कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रों व रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कोई नया मकान आप खरीद सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें नहीं तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आज सहयोगी आपको धोखा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में आपको उलझना पड़ेगा। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है, जिस कारण परेशानी उत्पन्न होगी। नौकरी वर्ग वालों को अपने अधिकारी से मतभेद होंगे। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने को आज आप खो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज के दिन आप व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। परंतु अपने सहयोगियों से सावधान रहें नहीं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है। वाहन आदि संभलकर चलाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज व्यापार या शेयर मार्केट में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप किसी प्रशासनिक षड्यंत्र में फंस सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में या नौकरी में आपके सहयोगी से आपकी अनबन हो सकती है। वाहन आदि का प्रयोग संभालकर करें। आज किसी को उधार ना दें। साथ ही कोई बड़ा लेनदेन आज सोच-विचार कर करें। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य व परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि से चोट लगने का योग है। यात्रा आदि में संभलकर चलें। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। कोई बड़ा लेनदेन विश्वसनीय लोगों के सामने करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में कोई दुखद सूचना मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप कुछ बातों को लेकर व्यर्थ चिंतित और परेशान रह सकते हैं। संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पत्नी पुत्र आदि से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्र व सहयोगियों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में लोगों से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और कोई विशेष नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे और समय अनुकूल रहेगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *