Reliance share price: बाजार में आया अंबानी का एक और शेयर, रिलायंस इंडस्ट्रीज से 10 गुना सस्ता है भाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Reliance share price: स्टॉक एक्सचेंज पर विशेष प्री-ओपन कॉल ऑक्शन सेशन के समाप्त होने के बाद एनएसई पर जियो फाइनेंशियल के शेयर के मार्केट प्राइस (Jio Financial Share Price) का मूल्यांकन 261.85 रुपये प्रति शेयर किया गया है। डिमर्जर को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का भाव गिरकर 2,580 रुपये पर आ गया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आरआईएल ने ऐलान किया है कि रिलायंस स्ट्रेटेजिक इंवेस्टमेंट लिमिटेड के डिमर्जर के बाद का एक्विजिशन कॉस्ट 4.68 फीसदी है। रिलायंस स्ट्रेटेजिक इंवेस्टमेंट लिमिटेड का नाम बदलकर अब जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) किया जा रहा है। बुधवार को बाजार बंद होने के समय बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का भाव 2,840 रुपये पर रहा था।

अगर इस कीमत को ध्यान में रखा जाए तो एक्विजिशन कॉस्ट 133 रुपये रह जाता है। बीएसई और एनएसई पर आज सुबह 09 बजे से लेकर 09:45 बजे तक खास प्रो-ओपन ट्रेडिंग सेशन में अलग होने वाली कंपनी के बाजार मूल्य की गणना की गई। इसके तहत सुबह 10 बजे तक आरआईएल के शेयर में सामान्य ट्रेडिंग नहीं हुई।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को प्रमुख सूचकांकों में शामिल किया जाएगा लेकिन लिस्टिंग तक इस शेयर में ट्रेडिंग नहीं होगी। अगले दो से तीन महीने में इस शेयर की लिस्टिंग हो सकती है और ऐसा माना जा रहा है कि रिलायंस के आगामी एजीएम में इस बात का ऐलान हो सकता है। बुधवार यानी 19 जुलाई तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर रखने वाले शेयरधारक 1:1 में जेएफएसएल के शेयर प्राप्त करने के लिए एलिजिबल होंगे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *