Petrol-Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल और डीजल के दाम, इन शहरों में सस्ता हुआ तेल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: शुक्रवार को तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम अपडेट कर दिए हैं। 21 जुलाई को कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी दर्ज की गई है। कई शहरों में कीमतें बढ़ी भी हैं। चार महानगरों में से एक चेन्नई में फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यहां पेट्रोल 3 पैसे और डीजल 2 पैसे महंगा होकर क्रमशः 102.66 और 94.26 रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर मिल रहा है।

21 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल और डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल दोनों ही हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) की कीमतों में 0.37 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 75.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की कीमत में 0.04 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह 79.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को जारी करते हैं। यह कीमत आप रोज घर बैठे केवल एक एसएमएस के जरिए चेक कर सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेज दें।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

  • प्रयागराज- पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर 97.46 रुपये, डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 90.64 रुपये
  • नोएडा- पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपये, डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर 96.89 रुपये, डीजल 21 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये
  • पुणे- पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 106.17 रुपये, डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 92.68 रुपये
  • अहमदाबाद- पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 96.42 रुपये, डीजल 8 पैसे सस्ता होकर 92.17 रुपये।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *