Aaj Ka Rashifal 22 July 2023: आज इन राशियों के लोग अपने गुस्से पर रखें काबू, नहीं तो हो जाएगा अनर्थ, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 22 July 2023: आज यानी 22 जुलाई 2023, शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों को आर्थिक स्थिति में मजबूती दिखाई देगी। वहीं कुछ राशियां ऐसे हैं जिन्हें, आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

पंचांग के मुताबिक, आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगा और इसके बाद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आप किसी शादी पार्टी में सम्मिलित होने बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। आपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी का साथ मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठाएं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पाटनरों से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आप आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अपनो का साथ मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान है। आज आपका काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच-विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी बड़े होते काम में अड़चन आ सकती हैं। परिवार में वाद-विवाद होने से मन अशांत रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति के प्रभाव से आपका कोई पुराना काम पूर्ण होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से कोई बड़ी डील हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज के दिन आपके किसी विशेष व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती है। जिस कारण मन अशांत रहेगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *