EPFO News: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! सरकार ने बढ़ाया ब्याज, अब मिलेगा इतना फीसदी रिटर्न

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत खाता खुलवाने वाले देश के 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सोमवार को आदेश जारी कर कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पीएफ खाताधारकों को पिछले साल के मुकाबले 0.05 फीसदी ज्यादा ब्याज देने का ऐलान किया गया है। EPFO की सिफारिश पर सरकार ने भी अपनी मुहर लगा दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ ने इस साल 28 मार्च को पीएफ खाते पर ब्याज में बढ़ोतरी की सिफारिश की थी। ईपीएफओ ने कहा था कि कर्मचारियों को 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्याज मिलना चाहिए। सरकार ने इस सिफारिश को स्वीकार करते हुए अधिसूचना भी जारी कर दी है। इससे 6 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को फायदा होगा। इससे पहले वित्त वर्ष के लिए पीएफ पर ब्याज 8.10 फीसदी था।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सोमवार को जारी आधिकारिक आदेश में सरकार ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सभी खाताधारकों को 8.15 फीसदी ब्याज दिया जाए। इससे 6 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को फायदा होगा। वित्त मंत्रालय द्वारा ईपीएफओ ट्रस्टी की ब्याज दरें बढ़ाने की सिफारिश स्वीकार करने के बाद यह आदेश जारी किया गया। इस साल मार्च में ईपीएफओ ट्रस्ट ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की सिफारिश की थी।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *