Indian Student Died In Canada: बुरी खबर! कनाडा में 24 साल के भारतीय छात्र की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Indian Student Died In Canada: कनाडा से भारतीय छात्र की मौत की खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में 24 साल के भारतीय छात्र गुरिंदर नाथ की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कनाडा में फूड डिलीवरी मैन के तौर पर काम करने वाले गुरिंदर नाथ की कारजैकिंग के दौरान हुए हिंसक हमले में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

सीटीवी के मुताबिक, गुरिंदर 9 जुलाई को सुबह करीब 2:10 बजे मिशिगन में ब्रिटानिया और क्रेडिटव्यू रोड पर पिज्जा डिलीवरी कर रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोग उनसे भिड़ गए और उससे गाड़ी चुराने की कोशिश की। पील क्षेत्रीय पुलिस के होमिसाइड ब्यूरो के इंस्पेक्टर फिल किंग ने कहा, “जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि इसमें कई संदिग्ध शामिल हैं और ड्राइवर को इस विशेष क्षेत्र में लाने के लिए भोजन का आदेश दिया गया था।”

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं को हमले से पहले पिज्जा ऑर्डर की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। पुलिस ने कहा कि युवक के पहुंचने के बाद, उस पर “हिंसक हमला” किया गया और संदिग्ध ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसने उसका वाहन चुरा लिया और घटनास्थल से भाग गया। जिसके बाद उसको अस्पताल में ले जाया गया लेकिन 14 जुलाई को युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *