Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के ATP हुए पावरफुल, अवैध कालोनियों को लेकर निगम कमिश्नर ने जारी किया ये आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने बिल्डिंग ब्रांच के असिस्टैंट टाउन प्लानर यानि ATP की शक्तियों में इताफा कर दिया है। अब ATP खुद रिहाइशी नक्शे पास करेंगे। राजीनामा, अवैध कालोनियों में रिहाइशी प्लाट और इमारतों को रैगुलराइज अब ATP स्तर के अधिकारी कर सकेंगे। इसके लिए अब एमटीपी से अप्रूवल लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने दोनों एमटीपी के कार्यक्षेत्र का भी बंटवारा किया है। ज्यादातर काम एमटीपी बलविंदर सिंह को सौंपा गया है। जबकि एमटीपी विजय कुमार को दरकिनार किया गया है। एक तरह से बिल्डिंग ब्रांच में बलविंदर सिंह की ही चलेगी। बलविंदर सिंह एमटीपी प्लानिंग का काम देखेंगे। इनके पास ई नक्शा पोर्टल का अधिकार और सारा दफ्तरी कामकाज रहेगा। जबकि विजय कुमार एमटीपी रेगुलेटरी का काम देखेंगे।

नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने आदेश जारी करते हुए एटीपी को पहले से ज्यादा अधिकारी दे दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि सभी रिहाइशी नक्शे पास करने, राजीनामा, अवैध कालोनियों में प्लाट और इमारतों के रैगुलराइज करने का पूरा अधिकार रहेगा। इसके लिए अब एटीपी को एमटीपी की मंजूरी नहीं लेनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसके साथ ड्राफ्ट्समैन और हैड ड्राफ्ट्समैन अपने काम के अलावा ई नक्शा पोर्टल पर बिल्डिंग इंस्पैक्टर का काम भी करेंगे। जूनियर इंजीनियर नरिंदर कुमार को बिल्डिंग इंस्पैक्टर का चार्ज गिया गया है। नरिंदर कुमार के पास सैक्टर 8, 9 और 10 का कामकाज सौंपा गया है। बिल्डिंग इंस्पैक्टर वरिंदर कौर को कालोनियों के लाइसेंस जारी करने का कामकाज सौंपा गया।

पढ़ें निगम कमिश्नर का आदेश

निगम कमिश्नर द्वारा जारी किया गया आदेश

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *