Petrol-Diesel Price: कई शहरों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या हैं नए रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Petrol-Diesel Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: तेल कंपन‍ियों ने 24 जुलाई को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के नए रेट जारी कर दिए हैं। हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें तय की जाती हैं। नए अपडेट के मुताबिक, कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट नहीं बदले हैं तो कई शहरों में इन दामों में बदलाव हुआ है। देश की राजधानी समेत महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

नई दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कच्‍चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है।डब्‍लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 0.45 फीसदी गिरकर 76.71 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.46 फीसदी गिरकर 80.54 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है। हालांकि कच्‍चे तेल के दाम गिरने से देश में ईंधन की कीमतों पर कोई असर नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 11 पैसे घटकर 96.53 रुपये प्रति लीटर हो चुका है, जबकि डीजल 89.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गोरखपुर में पेट्रोल 31 पैसे बढ़ चुका है और एक लीटर पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.95 रुपये बिक रहा है। लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 5 पैसे कम होकर 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर हो चुका है।

प्रयागराज में 94 पैसे बढ़कर 97.46 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 90.64 रुपये प्रति लीटर हो चुका है। राजस्‍थान के जयपुर में पेट्रोल 59 पैसे कम होकर 108.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.36 रुपये प्रति लीटर हो चुका है। बिहार के पटना में एक लीटर पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये हो चुका है।

देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये, डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *