Viral News: अब भारत से दो बच्चों की मां पहुंची प्रेमी के पास पाकिस्तान, फेसबुक पर हुआ था प्यार

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Viral News: पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर और सचिन की कहानी इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उसने अपना परिवार ही छोड़ दिया। फिर वह अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई।

हालांकि, सीमा हैदर पर अवैध रूप से भारत आने का आरोप है। इतना ही नहीं उन पर जासूसी का भी शक किया जा रहा है, लेकिन अलवर की अंजू तो उनसे भी एक कदम आगे निकल गई हैं। वह पूरे दस्तावेजों के साथ अपने प्रेमी नासिरउल्लाह से मिलने खैबर पख्तूनख्वा चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया साइट फेसबुक के जरिए हुई थी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी अंजू राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी इलाके की रहने वाली हैं। उसके दो बच्चे हैं। अंजू के पति अरविंद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी 2007 में अंजू से हुई थी। 20 जुलाई को पत्नी बिना कुछ बताए अचानक घर से गायब हो गई। जब उसने पत्नी को फोन किया तो उसने नहीं उठाया।

फिर कुछ दिन बाद अंजू ने मुझे सोशल मीडिया पर कॉल किया। उसने कहा कि वह फोन पर बात नहीं कर पाएंगे। सोशल मीडिया पर ही कॉल करेंगे। अंजू के पति अरविंद का कहना है कि रविवार को उसकी पत्नी ने फोन किया था। उसने बताया कि वह लाहौर में अपने एक दोस्त के पास है। कुछ दिनों में वापस आऊंगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अंजू ने 2020 में अपना पासपोर्ट बनवाया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

वह पति से जयपुर जाने की बात कहकर निकली थी। पाकिस्तानी अधिकारियों ने महिला के बारे में भारतीय एजेंसी को जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई। अंजू के वीजा के अनुसार अंजू को 30 दिनों के लिए पाकिस्तान में रहने की अनुमति दी गई।

अंजू चार साल पहले नसरुल्लाह से फेसबुक पर मिली थी और दोनों दोस्त बन गए। अंजू ने कहा कि वह अपने पाकिस्तान में जन्मे साथी से प्यार करती हैं और उसके बिना नहीं रह सकतीं।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच

क्या सीमा हैदर जासूस है। Pakistani spy Seema Haider | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *