Flood In Punjab: बाढ़ का पंजाब के 19 जिलों में कहर, फिर भी सरकार ने अभी तक पंजाब को बाढ़ प्रभावित राज्य नहीं किया घोषित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Flood In Punjab: पंजाब में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। माझा, मालवा और दोआबा तीन क्षेत्रों में बाढ़ आई है। पंजाब सरकार के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार ने अभी तक पंजाब को बाढ़ प्रभावित राज्य घोषित नहीं किया है। इससे पंजाब को केंद्र से अधिक फंड मिलना मुश्किल हो सकता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

बता दें कि केंद्र सरकार ने बिना उपयोगिता रिपोर्ट के पंजाब को 218 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं, लेकिन अगर पंजाब सरकार राज्य को बाढ़ प्रभावित राज्य घोषित नहीं करती है तो ज्यादा सहायता मिलने की संभावना कम है। विशेषज्ञों के मुताबिक केंद्र से अतिरिक्त आर्थिक सहायता के लिए राज्य को बाढ़ प्रभावित राज्य घोषित करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

दरअसल, पंजाब को बाढ़ की चपेट में आए 3 हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। अभी भी राज्य सरकार, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और सामाजिक संगठन दिन-रात बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सरकार ने खुद माना है कि राज्य के 19 जिलों के 1400 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। उधर, पंजाब सरकार के सूत्रों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित जिलों में नुकसान की सही रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *