Jalandhar News: सलेमपुर रोड पर अवैध रूप से दो मंजिला बन गई स्वाद स्वीट, पैलेस भी बना डाला, इंस्पैक्टर, ATP और MTP ने शिकायत के बाद भी नहीं लिया एक्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के कमिश्नर और उनकी बिल्डिंग ब्रांच शहर में हो रहे अवैध कब्जे और अवैध निर्माण रोकने में पूरी तरह से असफल दिख रही है। जिससे शहर के कई इलाकों में अवैध रूप से कामर्शियल इमारत का निर्माण हो रहा है। ताजा मामला गुरु अमरदार नगर में सलेमपुर रोड का है। जहां नाजायज तरीके से कामर्शियल इमारतें और दुकाने बन रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर से लेकर स्थानीय निकाय विभाग में की है, लेकिन इस कामर्शिल इमारत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब यहां स्वाद स्वीट नाम से दुकान भी खुल गई। हैरानी की बात तो यह है साथ ही अवैझ रूप से पैलेस भी बना डाला। छाबड़ा ने बताया कि गुरु अमरदास नगर में सलेमपुर रोड पर वेरका मिल्क प्लाट के पीछे अवैध रूप से कामर्शियल इमारतें बनाई गई हैं।

जालंधर नार्थ हलके में पड़ते सलेमपुर रोड पर इस समय कई दुकानें और कामर्शियल निर्माण हो रहे हैं। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। नाजायज रूप से बनाए जा रहे इन इमारतों और दुकानों का सौदा निगम के कुछ अफसर बिल्डरों से मिलकर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

आपको बता दें कि पिछले दिनों नाजाज इमारतों के निर्माण को लेकर स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने निगम अफसरों को जमकर लताड़ लगाई थी, लेकिन रिश्वत के बल पर अवैध निर्माण अभी भी जारी है। अकेले सलेमपुर रोड पर ही नहीं, शहर के कई इलाकों में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण किया जा रहा है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *