Punjab News: पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने में असफल साबित हो रही हैं भगवंत मान की सरकार : जीवन गुप्ता

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के नाम पर पंजाब सरकार द्वारा सिर्फ निगरानी किए जाने के दावे किए जाने की घोर निंदा करते हुए कहा कि बाढ़ के पानी में डूबे लोग अपने परिवारों के साथ इस भारी बारिश में अपनी छतों पर रातें गुजार रहे हैं। अब तक पंजाब में बाढ़ से सैकड़े लोगों के घर गिर गए हैं और 40 से अधिक लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

पंजाब के लगभग सभी जिले इस समय बाढ़ की भयंकर चपेट में हैं और इन बाढ़ग्रस्त जिलों के लोगों के साथ पंजाब सरकार द्वारा मदद के नाम पर भद्दा मजाक किया जा रहा है। पंजाब में अब तक किसानों, दुकानदारों व आम जनता का करोड़ों रूपये का नुकसान हो चुका है और मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनकी सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में सिर्फ निगरानी किए जाने के दावे ही कर रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जीवन गुप्ता ने कहा कि केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार द्वारा बाढ़ के हलों को देखते हुए देश की 22 राज्यों को आपदा प्रबन्धन फंड जारी कर दिया गया है जिसमें पंजाब को 218.40 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार इस पैसे से पंजाब की जनता को राहत देने की बजाय सिर्फ दावे करने व अन्य चुनावी राज्यों में आम आदमी पार्टी के परचार में व्यस्त है।

जीवन गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा आपनी साख बचने के लिए कुछ इलाकों में प्रशासन के साथ मिलकर राशन सहित अन्य सामग्री वितरित की जा रही है। जहाँ राशन वितरित किया जा रहा है वहां भी लोगों के साथ बद्दा मजाक किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हें 60-70 रुपए की एक पॉलीथिन की थैली में थोड़ा सा राशन दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसमें दो छोटा पैकेट दूध (150 ML), दो डिस्पोजल ग्लास, दो पैकेट बिस्किट, एक ब्रेड, मोमबत्ती, चॉकलेट शामिल हैं। प्रशासन द्वारा इस मामूली राशन के लिए उनसे साइन भी करवाए जा रहे हैं। यह राशन तो उनके बच्चों के खाने जितना भी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके घर के 5-6 सदस्य हैं और कुछ लोगों के घरों में रहने वाले परिवार तो इससे भी बड़े हैं, वो इस राशन से कैसे गुजारा कर पाएंगे।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *