Punjab News: स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने विधायकों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं का जल्द एवं उपयुक्त हल करने पर दिया बल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवा ने कई विधायकों द्वारा रखी गई आम लोगों की अलग-अलग समस्याओं का तुरंत व उपयुक्त हल यकीनी बनाने पर ज़ोर दिया है। स. संधवा ने आज यहां पंजाब विधान सभा सचिवालय में पंजाब के वित्त, ट्रांसपोर्ट, स्वास्थ्य और गृह विभाग के सीनियर अधिकारियों अलग-अलग बैंकों के ज़ोनल मैनेजरों के साथ इन समस्याओं का निपटारा करने के लिए विचार- विमर्श किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

स. संधवा ने बताया कि सरकारी और निजी बैंकों की ओर से कजऱ् मंजूरी/समय कजऱ् लेने वाले व्यक्ति का साथ ही बीमा किया जाता है, जबकि ऐसा कोई कानून नहीं है। उन्होंने ज़ोनल बैंक मैनेजऱों को कहा कि आम लोगों और किसानों की तरफ से अलग- अलग कर्ज लेने के मौके पर बिना सहमति बीमा न किया जाए। विचार- विर्मश दौरान बैंक मैनेजरों ने स्पीकर को बताया कहा कि कजऱ् लेने के लिए ऐसी कोई शर्त अनिर्वाय नहीं है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

स. संधवा ने अलग-अलग बैंकों के ज़ोनल मैनेजरों को कहा कि वह अपने सम्बन्धित बैंकों में कजऱ् लेने के लिए बीमा करवाना अनिर्वाय नहीं है, लिख कर सही ढंग से , उचित जगह पर डिस्पले करे और कजऱ् लेने संबंधी निर्देशों का पंजाबी अनुवाद करके कजऱ् लेने वाले व्यक्ति को देना यकीनी बनाए।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *