Surinder Shinda: अनमोल गगन मान ने मशहूर पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा के निधन पर दुख प्रकट किया

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Surinder Shinda: पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अनमोल गगन मान ने बुधवार को लोकप्रिय और प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा (Surinder Shinda) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वह 70 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

अनमोल गगन मान ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुरिंदर छिंदा एक बेमिसाल गायक थे, जिन्होंने अपनी बुलंद आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों में बेमिसाल जगह बनाई। वह अपने मधुर और सदाबहार गानों के जरिए हमेशा अपने सुनने वालो के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके जाने से पंजाबी गायकी को अपूरणीय क्षति हुई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

मंत्री अनमोल गगन मान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा ने आज सुबह लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच

क्या सीमा हैदर जासूस है। Pakistani spy Seema Haider | Daily Samvad





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *