Jalandhar News: जालंधर में AAP नेता से गन प्वाइंट पर लूट, जान से मारने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Robbed
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है। जिससे लुटेरे, बदमाश और गैंगस्टर लोगों को लूटने में जुटे हुए हैं। ताजा मामला जालंधर शहर का है। यहां एक पूर्व पार्षद पर हमला कर लुटेरों ने उनसे बाइक छीन ली और उन्हें लूट लिया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक सुबह सैर करने के बाद बाइक पर लौट रहे आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद हंसराज राणा से लुटेरे बुलेट मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। हंसराज राणा ने बताया कि आज सुबह लगभग 8:15 पर वह बल्टर्न पार्क से सैर करके वापस अपने घर संतोखपुरा की तरफ जा रहे थे कि इस दौरान बीएसएफ कॉलोनी के गेट के निकट 3 युवकों ने उन्हें घेर लिया।

हंसराज राणा ने बताया कि उक्त युवकों ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एक युवक ने उन्हें धमकाने लगा। पूर्व पार्षद का आरोप है कि इस घटना के दौरान एक युवक ने रिवाल्वर निकाल लिया और धमकाते हुए बुलेट मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना संबंधी सूचना थाना नंबर 2 में दी दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 के एएसआई अजय पाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। हंसराज राणा ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल उनके मोहल्ले में रहते युवक पाली का है। पाली ने कुछ दिन पहले मोटरसाइकिल उनके घर खड़ा किया था।

आज सुबह सैर पर आते समय वह पाली का बुलेट मोटरसाइकिल लेकर आए थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई अजय पाल ने बताया कि मोटरसाइकिल छीनकर ले गए युवकों के मोटरसाइकिल का नंबर उन्हें मिला है। मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही असल मामले के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *