Jalandhar News: जालंधर में नामी उद्योगपति की पत्नी से साइबर ठगों द्वारा लाखों की ठगी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज के समय में साइबर ठगी देश में काफी बढ़ गई है। जैसे जैसे सब डिजिटल होता जा रहा है। वैसे ही साइबर ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे है। एक सेकेंड में साइबर ठग अकाउंट को खाली कर देते है। हर साइबर ठग ठगी करने के लिए नए नए पैंतरे अजमाते है।

ऐसा ही अब एक मामला जालंधर से सामने आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में एक उद्योगपति की पत्नी से साइबर ठग द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के अध्यक्ष रविंदर धीर की बहू और बिजनेंसमेन चेतन धीर की पत्नी के नाम पर उनके रिश्तेदारों से लाखों रुपए की ठगी कर ली है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

चेतन धीर ने बताया कि उनकी पत्नी को फोन पर कॉल आई थी और कहा गया था कि जिस नंबर से कॉल आई है वह उसे डायल करें इसके बाद उनकी इंटरनेट संबंधी शिकायत दूर हो जाएगी। उस महिला ने जैसे ही वह *401* नंबर डायल किया उसकी वॉट्सऐप, ई-मेल आदि हैक हो गए। इसके बाद ठगों ने उसके परिजनों को मैसेज कर पैसे मांगने शुरु कर दिए और लाखों रुपए ठग लिए।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

चेतन धीर ने बताया कि मोबाइल से लेकर बैंक खाते तक हैक करने के बाद जो पैसे ठग मांगे वह उसने आगे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक डेढ़ लाख से ऊपर की ठगी का पचा चला है। इसकी शिकायत चेतन धीर द्वारा साइबर क्राइम में की गई है इसके साथ ही पंजाब के डी.जी.पी. और जालंधर के पुलिस कमिशनर को भी शिकायत की है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *